Youtube Shorts se kaise kamaye paise नमस्कार दोस्तों! आज के समय में पैसे कमाना बहुत ही मुश्किल का काम है, लेकिन कुछ ऐसे तरीके हैं जिसके माध्यम से आप आसानी से घर बैठे ही ढेर सारे पैसे कमा सकते हैं। क्या आप YouTube के बारे में सोच रहे हैं? जी हां मैं YouTube के बारे में तो जरूर बात करूंगा, लेकिन यूट्यूब के लंबे-लंबे वीडियो बनाने की अब बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि आप भी जानते हैं, अब shorts का जमाना है। जी हां दोस्तों अब आप YouTube shorts बनाकर ढेर सारे पैसे कमा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से…

अब YouTube shorts से भी कमाए पैसे

Youtube Shorts se kaise kamaye paise

दोस्तों एक समय था जब YouTube पर लंबे-लंबे वीडियो चला करता था और लोग आधे घंटे, 45 मिनट जैसे लंबे वीडियो को शूट कर के ढेर सारा समय उसके एडिटिंग पर लगाया करते थे और ऊपर से इसके monetization के ढेर सारे नियम लोगों को परेशान कर देता था लेकिन अब बहुत जल्द YouTube के shorts पर भी पैसे कमाए जा सकते हैं,

क्योंकि यूट्यूब ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया है कि बहुत जल्द यानी वर्ष 2023 के शुरुआत में ही यह नियम पूरी तरह से कारगर होगा और यह नियम कानून सभी के लिए लागू होगा।

YouTube shorts monetization नियम है बेहद आसान

YouTube shorts पर monetization के नियम लागू होंगे लेकिन याद रखें यह monetization rule पहले जैसे YouTube के लॉन्ग वीडियो के जैसा नहीं रहने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दे यूट्यूब शॉर्ट्स मोनेटाइजेशन के नियम बेहद ही आसान है लेकिन यह आसान तभी लगेगा जब आप इसके लिए काम करना पसंद करेंगे।

YouTube shorts monetization के क्या है नियम

यूट्यूब शॉर्ट्स मोनेटाइजेशन के नियम यह है कि आपको पिछले 90 दिनों में 10 million views अपने चैनल पर लाने होंगे और साथ ही 1000 subscriber इकट्ठा करने होंगे। अगर आप यह सुनिश्चित कर पाते हैं तो आपका चैनल जल्दी मोनेटाइज हो जाएगा और आप ढेर सारे पैसे अपने शॉट्स के ऊपर भी कमा पाएंगे।

YouTube के लॉन्ग वीडियो पर monetization के क्या है नियम

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पहले के नियम के अनुसार YouTube के लंबे वीडियो के लिए यह नियम लागू था कि अगर आप पिछले 365 दिन में 4000 घंटे वॉच टाइम और 1000 subscriber बना पाते हैं तो आप यूट्यूब के अपने चैनल के लिए adsense पर approval के लिए भेज सकते हैं।

Shorts देता है कम समय में अधिक जानकारी

दोस्तों अगर आपके पास वक्त कम है और जानकारी पूरी चाहिए तो कम समय में अधिक जानकारी के लिए और सटीक जानकारी के लिए YouTube पर shorts को देखना बेहद पसंद करते हैं। सिर्फ 15 सेकंड, 30 सेकंड या 60 सेकंड में ही ढेर सारी जानकारी आप YouTube के शॉट्स के जरिए प्राप्त करते हैं।

यूट्यूब लंबे वीडियो के जगह shorts पर दे रहा है जोर

आज के समय में यूट्यूब के लंबे वीडियो के जगह यूट्यूब अपने shorts सेगमेंट को ज्यादा बढ़ावा दे रहा है। इसी मुहिम में यूट्यूब ने एक नया नियम अनाउंस कर दिया है और यह जल्द ही 2023 के शुरुआत के महीनों में ही लागू होने की उम्मीद है।

सिर्फ 15 सेकंड, 30 सेकंड और 60 सेकंड में ढेर सारे जानकारी मिलने के कारण और लोगों के पास समय के अभाव के कारण लोग शॉर्ट्स को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। इसी कारण लोगों की अब मजबूरी हो गई है कि वह लंबे वीडियो बनाएं या ना बनाएं लेकिन shorts जरूर बनाएं।

लंबे वीडियो के जगह shorts बनाना आसान

दोस्तों यह आप भी जानते हैं कि लंबे वीडियो की जगह shorts बनाना बिल्कुल ही आसान है क्योंकि जब भी आप लंबे वीडियो शूट करते हैं तो आपको कई तरह के कार्य करने पड़ते हैं। अगर आप अपने चेहरे के साथ वीडियो बनाते हैं तो आपको बहुत सारी चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। आपको अपने बैकग्राउंड, कैमरा, लाइटिंग जैसे सेटअप का बेहद ख्याल रखना पड़ता है।

अगर आपका यह सेटअप जबरदस्त है तो आपका चैनल भी जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ेगा। लेकिन इसके विपरीत अगर आप शॉट्स बनाते हैं तो आपको editing पर भी ज्यादा काम नहीं करना पड़ता और अगर आप बिना चेहरे दिखाएं वीडियो बनाते हैं तो आपको कैमरे, बैकग्राउंड और लाइटिंग का भी बेहद ख्याल रखना नहीं पड़ता। कम मेहनत में shorts आसानी से बनाया जा सकता है और अपलोड भी किया जा सकता है।

shorts पर कैसे काम करेगा ऐड

दोस्तों जिस प्रकार यूट्यूब के लंबे वीडियो पर एडवर्टाइजमेंट आते हैं, वैसे shorts पर बिल्कुल भी ऐड आने वाला नहीं है। आप खुद ही सोचिए अगर 30 सेकंड या 60 सेकंड का वीडियो है और उसमें 15 सेकंड की ऐड ही होगी तो आप बिल्कुल भी बोर हो जाएंगे और इस बोरियत की वजह से आप परेशान हो जाएंगे। यूट्यूब अब तक लंबे वीडियो पर जिस तरह से ऐड देता रहा है

उसके बारे में जानते हैं। दोस्तों YouTube लंबे वीडियो पर इस प्रकार Ad देता है कि आप जैसे ही किसी भी वीडियो को क्लिक करते हैं तो आपको पहले ऐड देखना पड़ता है। जो कभी स्किपेबल होता है जबकि कभी नॉन स्किपेबल। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें जब भी यूट्यूब शॉट्स पर मोनेटाइजेशन के बाद ऐड आपके YouTube shorts पर दिया करेगा तो कुछ ऐसा रहेगा कि जैसे ही कोई भी आपके यूट्यूब शॉर्ट्स को देखेगा तो सिर्फ आपके ही शॉर्ट्स को नहीं देखेगा बल्कि वह बहुत सारे क्रिएटर्स के शॉर्ट्स को भी देखेगा। Youtube Shorts se kaise kamaye paise

जैसे ही 5 या एक निश्चित संख्या में shorts के बाद ऐड आएगा तो उस ऐड के पहले जितने भी क्रिएटर्स के शॉर्ट्स देखे गए उन सभी क्रिएटर्स को यूट्यूब उनके हिस्सेदारी के पैसे उन सबों में बांट देगा, जो उस एडवर्टाइजमेंट का 55% होता है, क्योंकि प्रत्येक एडवर्टाइजमेंट का 45% YouTube खुद रखता है।

निष्कर्ष ( Youtube Shorts se kaise kamaye paise )

दोस्तों आज हमने बात किया YouTube shorts monetization से कैसे कमाए पैसे, इसके बारे में। बहुत जल्द यूट्यूब शॉट्स के नए नियम लागू होने वाले हैं। इसीलिए आप भी अपने चैनल पर शॉट्स के वीडियो बनाकर ढेर सारे पैसे कमा सकते हैं। अगर आपको मेरे द्वारा दी गई सभी जानकारी, सभी अपडेट अच्छे लगे हों तो आप अपने दोस्तों में इस जानकारी को साझा करके उन्हें मदद कर सकते हैं। अगले अंक में फिर से नई जानकारी और नए दमदार अपडेट के साथ हाजिर रहूंगा। तब तक के लिए अपने दोस्त को दीजिए इजाजत, धन्यवाद।

Categories: Earn Money

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published.